फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken youth died after falling in the drain

Agra News: नाली में गिरकर शराबी युवक की हुई मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth died after falling in the drain
करहल।
विज्ञापन

जनपद इटावा का रहने वाला एक युवक नशे की हालत में बृहस्पतिवार की रात नाली में गिर गया। रात भर शव नाली में पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

जनपद इटावा के थाना जसवंतनगर क्षेत्र के जैन मोहल्ला निवासी सनी शर्मा (30) अपनी बुआ के घर करहल क्षेत्र आया था। वहां बुआ के लड़के के साथ लकड़ी की दुकान पर काम कर रहा था। वह मोहल्ला ओमनगर में एक किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ बच्ची के साथ रहने लगा था। सनी शराब पीने का आदी हो चुका था। बृहस्पतिवार की रात उसने काफी शराब पी ली और फिर घर की ओर चल दिया। मोहल्ले को जाने वाली एक नाली की पट्टी पर बैठ गया। अधिक नशा होने के कारण वह नाली में जा गिरा और फिर बाहर नहीं आ सका। शव रात भर नाली में पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह लोगों ने सनी का शव नाली में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed