{"_id":"5eb4e838635c6c267154cbbe","slug":"drunken-young-man-commit-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शराब पीने से रोका तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो अन्य ने गृह कलह में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शराब पीने से रोका तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो अन्य ने गृह कलह में की आत्महत्या
Fri, 08 May 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लॉकडाउन के बीच अलग-अलग क्षेत्रों से गुरुवार को आत्महत्या के तीन मामले सामने आए। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शराब पीने से रोका तो एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उधर, शाहगंज क्षेत्र के ग्यासपुरा में जूता कारखाना संचालक और क्षेत्र में ही एक विवाहिता ने गृह कलह में जान दे दी।
एत्माद्दौला क्षेत्र के नवलगंज निवासी नागेंद्र पुत्र विशंभर सिंह का शव गुरुवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। नागेंद्र मजदूर था। उसकी एक बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि नागेंद्र बुधवार की रात शराब पीकर घर आया था। घर पर भी लेकर आया था।
परिवार के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया। इसे लेकर नागेंद्र का परिजनों से विवाद हो गया था। रात को किसी वक्त उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी नहीं आई तो कर ली आत्महत्या
शाहगंज के ग्यासपुरा में बुधवार रात को जूता कारखाना संचालक बंटी वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई महेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बंटी की पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। वह उसे बुला रहा था। इस कारण वह परेशान था।
महेश ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि बंटी की पत्नी मायके चली गई थी। इससे वो तनाव में बताया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
शाहगंज क्षेत्र के राधेवाली गली में चांदनी (20) पत्नी शौकत का शव गुरुवार दोपहर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की शुरुआती जांच में गृह कलह की बात सामने आई है।