{"_id":"5d3ed9ac8ebc3e6cfb087e66","slug":"drunken-young-man-bit-a-snake-into-pieces-after-bit-him-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांप ने डंसा तो शराबी युवक ने उसे दांतों से चबा डाला, कर दिए कई टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने डंसा तो शराबी युवक ने उसे दांतों से चबा डाला, कर दिए कई टुकड़े
Tue, 30 Jul 2019 09:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में सांप को चबाने वाला युवक
- फोटो : ANI
एटा जिले के एक गांव में हैरतअंगेज मामला सामने आया। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया तो उसने भी गुस्से में आकर दांतों से काटकर उसके चार टुकड़े कर दिए। यह देख आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। वहीं सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी राजकुमार पुत्र बाबूराम रविवार शाम को अपने घर पर था। देर शाम शराब पीने के बाद वह घर के बाहर आया। वहां यहां खड़ा ही था कि उसे एक सांप ने काट लिया। राजकुमार ने जैसे ही देखा कि उसे सांप ने काटा है।
विज्ञापन
वो सांप को पकड़ने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका लेकिन, उसने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद दांतों से सांप के एक-एक कर चार टुकड़े कर दिए। यह सब देख जहां राजकुमार की मां और आसपास के लोग भी भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं सांप के डसने और सांप के चार टुकड़े करने के बाद राजकुमार बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
उधर सांप के मर जाने के बाद लोगों ने सावन माह के चलते उसे उठाकर ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। राजकुमार की मां ने बताया कि बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसने शराब के नशे में होकर ऐसा कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
उधर सांप के मर जाने के बाद लोगों ने सावन माह के चलते उसे उठाकर ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। राजकुमार की मां ने बताया कि बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसने शराब के नशे में होकर ऐसा कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Etah: A man in an intoxicated condition bit a snake into pieces after it bit him, last night. Dr NP Singh, Etah, says, "His condition is serious. He has been referred to another hospital." pic.twitter.com/PECsGqtvGJ— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2019