फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken son murdered mother in firozabad

फिरोजाबाद: शराब और गांजा पीने का विरोध किया तो बेटे ने ली मां की जान, ईंट से कुचला चेहरा

Fri, 28 Aug 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drunken son murdered mother in firozabad
लोंग श्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना सिरसागंज के भारौल में बुधवार देर रात शराब पीकर आने का विरोध करने पर बेटे ने मां की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छोटे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के भारौल निवासी विमल उर्फ नाटे पुत्र चंद्रभान बघेल शराब एवं गांजा पीने का आदी है। बुधवार की रात 11 बजे के करीब घर पर शराब पीक आया और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो वह घर के बाहर चला गया। भाई नंदकिशोर ने बताया कि रात को करीब दो बजे वह फिर आया और हंगामा करने लगा। यह सुनकर छत पर सो रहीं मां लौंगश्री (58) पत्नी चंद्रभान नीचे उतरकर आईं।
विज्ञापन


उन्होंने विमल को समझाने की कोशिश की वह शराब न पिया करे। इस पर वह आगबबूला हो गया और मां के सिर में ईंट से कई बार प्रहार किए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गईं। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में नंदकिशोर ने अपने भाई विमल उर्फ नाटे के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
सिरसागंज के भारौल में नशे के आदी बेटे ने ईंट से प्रहार करके मां की हत्या कर दी है। शराब एवं गांजा पीने से रोकने को लेकर उसका मां से विवाद हो गया था। हत्यारोपी बेटे को सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed