फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunken constable misbehaved with policemen in mainpuri

Mainpuri: शराब के नशे में सिपाही ने साथियों के साथ की बदसलूकी, एसपी बोले- आरोपी पर होगी निलंबन की कार्रवाई

Thu, 14 Jul 2022 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 06:08 PM IST
सार

मैनपुरी में शराब के नशे में सिपाही को अपने साथी पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। एसपी ने आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
drunken constable misbehaved with policemen in mainpuri
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पुलिस लाइन स्थित गणना कार्यालय में बुधवार की शाम हंगामा और अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने वाले सिपाही के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई होगी। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिपाही का मेडिकल कराया गया है।  निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन


थाना बिछवां से कुछ समय पूर्व लाइन भेजे गया सिपाही मनोज कुमार शराब पीने का शौकीन है। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर सहकर्मियों से उलझता रहता है। बुधवार की शाम गणना कार्यालय में ड्यूटी लगाए जाने के दौरान मनोज हंगामा करने लगा। साथी कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आपा से बाहर हो गया। साथियों के साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता करने लगा। 

विज्ञापन

आरोपी सिपाही का कराया गया मेडिकल

जानकारी होने के बाद आरआई ब्रजपाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश पर सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वहां भी सिपाही की हरकत जारी रही। एसपी का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिपाही का कृत्य दंडनीय है, उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग में नहीं चाहिए नशाखोर

एसपी कमलेश दीक्षित ने साफ कर दिया है कि नशाखोरी विभाग में नहीं चलेगी। अनुशासनहीन लोग बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो नशा करते हैं, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हैं। लापरवाही से ड्यूटी करने वाले और काम ईमानदारी से न करने वालों पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी की शिकायत प्राप्त हुई और जांच में सत्यता पाई गई तो निश्चित तौर पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed