फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk youth jumps into pond, dies.

Agra News: शराब के नशे में तालाब में कूदा युवक, मौत

Wed, 29 Jul 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth jumps into pond, dies.
पिनाहट। क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में मंगलवार को शराब के नशे में एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब में मिला।
विज्ञापन

पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी मोहन (38) मंगलवार को शराब के नशे में धूत होकर गांव में घूम रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ देर बाद वह तालाब के पास पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। युवक को तालाब में कूदता देख शोर मचाते हुए लोग दौड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा फायर ब्रिगेड की टीम की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। तालाब का पानी गंदा होने के कारण युवक की तलाश में काफी दिक्कत हुई। करीब एक घंटे तक लोहे के कांटे और अन्य संसाधनों की मदद से खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने युवक के शराब के नशे में तालाब में कूद जाने की सूचना दी थी। गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed