फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk woman created ruckus on the road in Firozabad

फिरोजाबाद: महिला ने पी ली शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा, बीच चौराहे पर मचा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 23 Apr 2022 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 05:07 PM IST
सार

महिला के पति की मौत हो चुकी है, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह नशा करने लगी है। शनिवार को वह शराब के नशे में थी। उसने शराब खुद पी या किसी ने पिलाई इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Drunk woman created ruckus on the road in Firozabad
महिला ने किया जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर शनिवार सुबह एक महिला ने जमकर हंगामा किया। उसने दुकानदारों से अभद्रता कर दी। कई ठेले पलट दिए। पुलिस टीम के साथ पहुंची महिला कांस्टेबल से भी भिड़ गई। पुलिस ने बमुश्किल महिला को पकड़ा और उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। बताया गया है कि महिला नशा करती है। सुबह वह शराब के नशे में थी।

विज्ञापन


कोटला चुंगी चौराहा पर शराब के नशे की हालत में महिला को हंगामा करता देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। महिला ने दुकानदारों से अभद्रता करते वहां से गुजर रहे फल एवं सब्जी के ठेले भी पलट दिए। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना उत्तर प्रभारी संजीव दुबे महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया, तो उनसे भी अभद्रता कर दी। 

विज्ञापन

उपचार के बाद उतरा महिला का नशा 

पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू में किया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। यहां उपचार मिलने के बाद महिला का नशा उतरा। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली है। इस पर पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद महिला के ससुर जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला के ससुर ने बताया कि एक साल पूर्व महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति ट्रक चालक था। पति की मौत के बाद महिला का मानसिक संतुलन खराब हो गया। वह नशा करने लगी। महिला के तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को महिला का अपने भाई की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह छोटे बेटे को लेकर घर से निकल आई। उसकी तलाश की गई थी। लेकिन कोई पता नहीं लगा। महिला ने शराब खुद पी है या किसी ने उसे पिलाई यह पता नहीं चला है। परिजन महिला को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed