{"_id":"6a2f1248ce26ec0d140b60c6","slug":"drunk-man-climbs-high-tension-tower-comes-down-after-an-hour-agra-news-c-25-1-agr1008-1085103-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नशे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नशे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद नीचे उतरा
Mon, 15 Jun 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ककरीली बेहड़ी में टावर पर चढ़ा युवक लाल घेरे में
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ककरीली बेहड़ी में रविवार शाम शराब के नशे में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।
रामकेश (24) पुत्र शैतान सिंह निवासी ककरीली बेहड़ी रविवार शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में गांव के पास स्थित हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पाकर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद युवक सकुशल टावर से नीचे उतर आया। पूछताछ में युवक ने बताया कि घर में विवाद होने के कारण उसने शराब पी ली थी, जिसके बाद वह टावर पर चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था।