फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk driver creates chaos during cleaning at Agra’s historic Mangaleshwar Baori

Agra: मंगलेश्वर बावड़ी में सफाई के दौरान नशे में धुत चालक का हंगामा, बोतल फेंकने पर हुआ विवाद

Mon, 03 Nov 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 08:47 AM IST
सार

 गोकुलपुरा क्षेत्र स्थित प्राचीन मंगलेश्वर बावड़ी में सफाई के दौरान नशे में आए चालक ने हंगामा कर दिया। इस दौरान चालक के  स्वच्छता अभियान चला रहे टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता भी की। 

विज्ञापन
Drunk driver creates chaos during cleaning at Agra’s historic Mangaleshwar Baori
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम ने एक एनजीओ के साथ मिलकर रविवार को गोकुलपुरा क्षेत्र स्थित प्राचीन मंगलेश्वर बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान धुलाई के लिए बुलाए गए वाहन चालक लीलाधर शराब पीकर पहुंचा और टीम के सामने ही बोतल बावड़ी में फेंक दी। जब टीम के सदस्यों ने उसे टाेका तो हंगामा करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने चालक को ड्यूटी से हटा दिया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए। इससे पहले नगर निगम कर्मियों और स्वयंसेवियों ने बावड़ी से कूड़ा, प्लास्टिक की बोतलें, पत्तियां व अन्य कचरा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान करीब एक क्विंटल कूड़ा और प्लास्टिक सामग्री एकत्रित कर नगर निगम के निस्तारण केंद्र भेजी गई।
विज्ञापन


टीम ने बावड़ी की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व वाली प्राचीन बावड़ी के सौंदर्यीकरण की नगर निगम कार्ययोजना तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके आसपास की दीवारों, जल निकासी व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि यह स्थल स्वच्छ और आकर्षक बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed