फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drugs in Punjab consignments were being sent by road buses Khandauli grocer son arrested

Agra: पंजाब में नशीली दवाओं की सप्लाई, रोडवजे बस से भेजी जा रही खेप; किराना व्यापारी का पुत्र गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

नशीली दवाओं की सप्लाई की मामले में पंजाब पुलिस ने खंदौली के किराना व्यापारी के पुत्र को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में कई बार लेन-देन हुए, जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंच सकी। 
 

विज्ञापन
drugs in Punjab consignments were being sent by road buses Khandauli grocer son arrested
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे में दोपहर को पंजाब के खरड़ सिटी थाने की पुलिस ने किराना व्यापारी के पुत्र को दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस थाने में लिखापढ़ी करके व्यापारी के पुत्र को अपने साथ पंजाब लेकर चली गई।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पंजाब पुलिस और खंदौली थाने की पुलिस के साथ किराना व्यापारी अनिल अग्रवाल के पुत्र लवकुश को दुकान से पकड़ा। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया है कि पंजाब के खरड़ सिटी थाने के उप निरीक्षक हरबोद सिंह की टीम के साथ आए थे। बताया कि वहां एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके आरोपियों ने लवकुश के खाते में लाखों रुपयों का लेनदेन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा: केस से धाराएं हटवाने का ठेका लेने वाला सिपाही निलंबित, वायरल हुए थे दो ऑडियो
विज्ञापन
विज्ञापन



नशीली दवाओं की रोडवेज बसों से होती है सप्लाई
नशीली दवाओं का कारोबार को बढ़ाने में रोडवेज की बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरबोद सिंह ने बताया कि चंदौसी की रोडवेज बस के चालक और क्लीनर की मिलीभगत से कांच आइटमों में 25 हजार नशीली दवाओं की गोलियां पंजाब के खरड़ भेजी गई थी। जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों ने लवकुश खाते में कई बार लाखों रुपयों का लेनदेन किया है।

ये भी पढ़ें -   Agra:  ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से फिसली बुजुर्ग पर्यटक, गिरने से महिला हुई जख्मी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed