फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly tourist slipped from stairs of main dome of Taj Mahal

Agra: ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से फिसली बुजुर्ग पर्यटक, गिरने से महिला हुई जख्मी

Sun, 10 Dec 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Dec 2023 11:20 PM IST
सार

ताजमहल में दोपहर करीब 2 बजे मथुरा के छाता से पर्यटकों का दल भ्रमण करने आया था। दल में शामिल 70 वर्षीय उर्मिला देवी मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से उतरने वक्त फिसलकर गिर पड़ीं।

विज्ञापन
Elderly tourist slipped from stairs of main dome of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर रविवार दोपहर को बुजुर्ग महिला पर्यटक गिरकर घायल हो गईं। एएसआई कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्य गुंबद की सीढ़ियां अधिक फुट फॉल के कारण घिसकर चिकनी हो गई हैं। यही कारण है कि अकसर ही यहां पर्यटक फिसल जाते हैं।

विज्ञापन


ताजमहल में दोपहर करीब 2 बजे मथुरा के छाता से पर्यटकों का दल भ्रमण करने आया था। दल में शामिल 70 वर्षीय उर्मिला देवी मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से उतरने वक्त फिसलकर गिर पड़ीं। इस पर दल के सदस्य उन्हें किसी तरह उठाकर ले नीचे आए। यहां एएसआई कर्मियों ने डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार करवाया। 
विज्ञापन


इसके बाद पर्यटक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से फिसलने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी 3 पर्यटक इन सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो चुके हैं। दरअसल इन सीढ़ियों पर लगाईं लकड़ी घिस चुकी है, जोकि कई जगह बेहद चिकनी या फिसलनी हो चुकी है। इस कारण हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed