फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drugs department raids two more pharmaceutical firms in Agra

UP: गोगिया परिवार की दो और फर्म पर छापा... मधुमेह और हृदय रोग की दवाओं के लिए नमूने, बिक्री पर लगाई रोक

Sun, 21 Sep 2025 09:32 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 09:32 AM IST
सार

नकली दवा और बिना बिल के दवाएं बेचने की शिकायत पर औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। टीम ने दवा बाजार में गोगिया परिवार की दो और फर्म पर छापामार कार्रवाई की। दवाओं के नमूने लिए।

विज्ञापन
Drugs department raids two more pharmaceutical firms in Agra
जांच पड़ताल करती औषधि विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने गोगिया परिवार की दो और फर्म पर छापा मारा है। इसमें दो दवाओं के नमूने जांच को लिए हैं। संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकार्ड भी मांगे हैं। बीते दिनों इस परिवार की तीन फर्म पर छापा मारकर दवाओं के 12 नमूने लिए थे।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नकली दवा और बिना बिल के दवाएं बेचने की शिकायत मिलने के बाद टीम ने फव्वारा स्थित मेडिसिन पाॅइंट पर छापा मारा। इसका संचालक कपिल गोगिया हैं। टीम ने यहां दवाओं के रिकार्ड खंगाले हैं। 
विज्ञापन

 

टीम ने यहां से मधुमेह और हृदय रोग की दवाओं के नमूने लिए हैं। बीते सप्ताह पहले भी इस मेडिसिन पोइंट पर छापा मारकर जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई थी। इसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। 

इसके बगल में ही के. केयर फार्मा है। इस फर्म पर दवाओं का थोक व्यापार का लाइसेंस है। इसका संचालक मोहित गोगिया है। यहां दवाएं नहीं मिलीं, लेकिन सेनेटरी नैपकिन समेत अन्य सामग्री थीं। इस पर नोटिस देकर रिकाॅर्ड मांगा है।

 

हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी से दवाएं खरीदीं
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि बीते दिनों फव्वारा स्थित गोगिया मेडिकल एजेंसी, एनके एंटरप्राइजेज और राधे कृपा फार्मा पर छापे मारकर दवाओं के 12 नमूने लिए थे। इसमें राधे कृपा फार्मा ने हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी, राधे मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पोइंट और ताज मेडिकल एजेंसी से दवाएं खरीदने के साक्ष्य मिले हैं।

ये भी पढ़ें-UP: बिजनेस में घाटा...पत्नी भी छोड़ गई, अब इस हाल में मिली व्यापारी की लाश; कमरे से बदबू आने पर बुलाई पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed