फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drugs department raided eight medical stores in Agra

Agra : दवा बाजार में आठ मेडिकल स्टोरों पर छापा, 30 दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए विक्रेता

Sat, 30 Jul 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित मुबारक महल में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले। दवाओं की बैच नंबर की भी जानकारी की।  

विज्ञापन
Drugs department raided eight medical stores in Agra
मेडिकल स्टोर पर जांच करती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में औषधि विभाग ने शनिवार को दवा बाजार फव्वारा स्थित मुबारक महल में आठ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इन पर करीब 30 तरह की दवाओं के बिल मौके पर नहीं मिले। इनको नोटिस देकर दवाओं के बिल तलब किए हैं। जांच के लिए आठ दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन

 
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि जन शिकायत पोर्टल पर दवाओं के स्टॉक को गैलरी और बाहर रखने की शिकायत मिली। इस पर फिरोजाबाद और आगरा के औषधि निरीक्षकों की टीम बनाकर आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इसमें दवाओं के रखरखाव और दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकार्ड खंगाले हैं। 
विज्ञापन


इन आठ मेडिकल स्टोरों पर करीब 30 तरह की दवाओं के बिल मौके पर नहीं दिखा पाएं हैं। इनके स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की है। नमूनों में एंटी बैक्टीरियल सॉल्यूशन, त्वचा रोग, हड्डी रोग समेत एंटीबायोटिक की आठ दवाओं के नमूने लिए हैं। इन सभी को नोटिस देकर सात दिन में दवाओं के बिल तलब किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में दवाएं न रखने की दी हिदायत

औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण में दवाओं के कार्टन गैलरी में रखे मिले, इनके संचालकों को नोटिस दिया है। धूप और बारिश में दवाएं रखने से उनकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। खुले में दवाओं के कार्टन मिलने पर इन्हें जब्त किया जाएगा। टीम में औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा, फिरोजाबाद के औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल रहे। 

इन दवा स्टोरों पर किया निरीक्षण 

राजधानी ड्रग हाउस (दो के नमूने), आरके मेडिको एंड सर्जिको (एक नमूना), पवन मेडिको (एक नमूना), सनरेज फार्मा(एक नमूना), आरएस ड्रग हाउस (एक नमूना), एमएस डिस्ट्रीब्यूटर्स (एक नमूना), एचएमजी ड्रग हाउस (एक नमूना), अग्रवाल मेडिकल एजेंसी से कोई नमूना नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed