फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug department medicines worth 40 lakh seized from Rajaura firm in agra

एक्सपायर दवाओं का 'काला कारोबार': आगरा में एक करोड़ का माल जब्त, तीन लोग हिरासत में

Tue, 09 Feb 2021 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
drug department medicines worth 40 lakh seized from Rajaura firm in agra
आगरा: दवाइयों की जांच करतीं औषधि निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने राजौरा बंधुओं की फर्म से 40 लाख की दवा समेत एक करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। इसमें 50 लाख की मशीन और अन्य सामान है। छीपीटोला के मूल निवासी प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा के साथ मथुरा के सौरभ शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने बताया कि तीनों पर मुकदमा दर्ज होगा। सहायक आयुक्त औषिधि अखिलेश जैन ने बताया कि दोनों भाई नामी कंपनियों में डेढ़ साल से एमआर थे, वहीं से दवाओं के अवैध धंधा शुरू किया। इनके यहां से करीब 10 कंपनियों की दवाएं जब्त हुई हैं, इनको नोटिस भेजा जा रहा है। जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास सेक्टर-12 स्थित सत्यम प्लाजा में चल रही फर्म राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर्स में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा पैकिंग कर बेचा जा रहा था। औषधि विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर को फर्म पर छापा मारा तो इस काले कारनामे का खुलासा हुआ था। फर्म से भारी मात्रा में दवाइयां, रैपर, पैकिंग मशीनें बरामद की गई हैं। 

राजौरा बंधुओं की फर्म से दवाइयों को अनार की पेटियों में पैक करके भेजा जा रहा था। पैकिंग मशीन के साथ ही यहां पर अनार, आम की खाली पेटियां मिली हैं। पुलिस फोर्स के साथ औषधि विभाग की टीम पहुंची तो दवाइयों की री-पैकिंग होती मिली। पेट और न्यूरो संबंधी दवाइयां बोरियों में भरी हुई थीं। 

खुले कार्टन में नशे में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां थीं। सबसे ज्यादा कार्टन मधुमेह की दवाइयों के थे। बरामद दवाइयों की गिनती की जा रही है। इनकी कीमत का अभी आकलन नहीं हो पाया है। राजौरा बंधुओं की कोठी बोदला में है। सत्यम प्लाजा में ही फर्म के ऊपर की तीसरी मंजिल में राजौरा बंधुओं का ऑफिस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed