फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug Addict Killed Man Agra Police Arrests Two Murder Accused Inside Story Of Crime

आगरा: नशा करने के किया पशुपालक का कत्ल, आत्महत्या दर्शाने के लिए गले में बांध दी थी रस्सी, आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 22 Oct 2021 12:31 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Oct 2021 12:31 PM IST
सार

सैंया में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से तीन भैंस और करीब 42 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
Drug Addict Killed Man Agra Police Arrests Two Murder Accused Inside Story Of Crime
आगरा: सैंया में हुई हत्या के आरोपी पुलिस ने पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सैंया के गांव दखलीपुरा में दो महीने पहले पशुपालक भगवंत सिंह की हत्या में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों नशे के आदी है। नशे के लिए रकम जुटाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पशुपालक से भैंस लूट की योजना बनाई। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए गले में रस्सी बांधकर गांठ लगा दी थी। एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन

 गले में रस्सी बंधी थी
गांव दखलीपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह के ताऊ भगवंत सिंह की हत्या की गई थी। उनका शव 20 अगस्त को कटीपुल के पास खेत में पड़ा मिला था। उनके गले में रस्सी बंधी थी। उनकी पांच भैंस नहीं मिली थीं। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें थाना कागारौल के गांव नगला कुंवरसेन निवासी रोहताश और हाथरस के प्रगति पुरम निवासी जबर सिंह हैं। उनके पास से तीन भैैंस, 42200 रुपये, रस्सा और मोबाइल बरामद किया गया। एक आरोपी मथुरा निवासी रवि फरार हो गया।
विज्ञापन


नशा करने के लिए जुटाना चाहते थे रकम
आगरा पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रोहताश और रवि मित्र हैं। दोनों नशा करते हैं। भगवंत सिंह सिंह की उम्र 60 साल से अधिक थी। उन्होंने घटना से एक दिन पहले रेकी की। योजना बनाई कि हत्या कर भैंस ले जाएंगे। उन्हें बेचकर जो रकम मिलेगी, उससे नशा करेंगे। अगले दिन आए। उन्होंने खेत में भगवंत के गले में पीछे से रस्सी डालकर गला घोंट दिया था। इसके बाद रस्सी से गांठ बांध दी थी, जिससे की पुलिस को लगे आत्महत्या की  है। शव को ढेंचे के खेत में छिपाकर भैंसों को ले गए थे। रास्ते में गाड़ी में लाद लिया था। इनमें से एक पड़िया गाड़ी से कूदकर चली गई थी। इसके बाद रवि के गांव लक्ष्मीनगर तैयापुर में भैंसों को रखा था। तीनों मथुरा से भैंसों को बेचने के लिए गांव मुरकिया आए थे। इनको 42 हजार रुपये में अपने मामा जबर सिंह को बेच दिया। एक भैंस रवि ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
करवा चौथ: पति की लंबी उम्र हो, यूपी के इस गांव में इसलिए करवाचौथ पर व्रत नहीं रखतीं सुहागिनें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed