{"_id":"5d7d25cc8ebc3e01574218da","slug":"drown-in-ganga-river-etah-kasganj-news-agr4057612143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे एक युवक का शव मिला, दो अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे एक युवक का शव मिला, दो अभी भी लापता
विज्ञापन
कासगंज कादरगंज गंगाघाट पर गंगा में डूबने से मृतक युवक अंकित शाक्य का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे तीन श्रद्धालुओं में से एक का शव शनिवार को मिल गया। वहीं दो लापता श्रद्धालुओं की तलाश में अभी भी गोताखोर जुटे हैं। अधिकारियों ने ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। शव मिलने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
जिले और आसपास के जिलों के श्रद्धालु गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए घाटों पर पहुंचे। इनमें से एटा के शेर सिंह, गंजडुंडवारा के शिवम और अंकित गंगा नदी में डूब गए। जानकारी पर अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की तलाश में ने गोताखोरों को लगाया।
गोताखोरों ने फर्रुखाबाद की सीमा तक तलाश की, लेकिन शुक्रवार रात तक किसी भी श्रद्धालु का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि शनिवार को गंजडुंडवारा के अंकित शाक्य का शव गांव मेहोला के टापू पर मिल गया। शव मिलते ही चीत्कार मच गया। सूचना पर एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार तिमराज सिंह, सीओ गवेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य लापता दो श्रद्धालुओं की तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
विज्ञापन
- अंकित शाक्य का शव मिल गया है। अन्य श्रद्धालुओं की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। पीएसी की फ्लड यूनिट निरंतर तलाश कर रही है।
- गवेंद्र गौतम, सीओ, पटियाली।