{"_id":"6aaac44b0256f764ce0437b9","slug":"drone-flown-over-taj-mahal-and-fort-in-agra-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजमहल और किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल; जांच में जुटा सीआईएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजमहल और किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल; जांच में जुटा सीआईएसएफ
Wed, 16 Sep 2026 10:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:01 PM IST
सार
ताजमहल और आगरा किले पर ड्रोन उड़ने का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीआईएसएफ भी अब पूरे मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
ताजमहल।
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
ताजमहल और आगरा किला की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। नो-फ्लाई जोन में प्रतिबंधित ड्रोन उड़ाकर तैयार किए गए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें सुरक्षा बलों की पोजीशन दिख रही है।
इस मामले में सीआईएसएफ के एंटी-ड्रोन सर्विलांस के बावजूद इस तरह की उड़ान पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ताज के 500 मीटर का दायरा पूरी तरह नो-फ्लाई जोन है, जहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सख्त मना है। इस मामले में सीआईएसएफ की ओर से कहा गया है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।