फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drizzling rain in agra weather news update

चैत्र में लगी सावन की झड़ी, फसलों को नुकसान, अजब-गजब मौसम से किसान परेशान

Fri, 27 Mar 2020 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
drizzling rain in agra weather news update
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
चैत्र माह चल रहा है, लेकिन रिमझिम बारिश ने लोगों को सावन की झड़ी का अहसास करा दिया है। ब्रज में शुक्रवार तड़के से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। इसके कारण कटने को तैयार खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन


एक तरफ कोरोना वायरस का खौफ, दूसरी तरफ कुदरत के अजब-गजब रंग। जिसे देखकर किसान परेशान है तो आमजन हैरान। बीते दिनों झमाझम बारिश के बाद फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पूरे ब्रज में शुक्रवार सुबर से रिमझिम बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


आगरा में बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप थी। दिन में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी कमोबेश यही हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

drizzling rain in agra weather news update
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण शहरों में तो सन्नाटा पसरा है। देहात क्षेत्रों में सुबह किसानों ने खेतों को ओर रुख कर लिया। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश के बाद खेत सूखे ही थे कि फिर से बारिश होने लगी है। ऐसे में आलू की खोदाई रुक गई है। गेहूं की फसल को भी नुकसान हो रहा है। 

आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद जिले में आलू की खोदाई और सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। बारिश होने से खेत गीले हो गए हैं। इससे अब आलू नहीं खोदाई नहीं हो पाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज और कल बादलों की लुका छिपी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed