फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drivers locked depot passengers were troubled waiting for bus service could be restored after 9 hours

Agra: चालकों ने डिपो पर ताला, बस के इंतजार में यात्री रहे परेशान; 9 घंटे बाद सेवा हो सकी बहाल

Thu, 26 Dec 2024 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 AM IST
सार

आगरा में ई-बस के कंडक्टर की हड़ताल से नौ घंटे फाउड्री नगर से इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद रही। कंडक्टर ने हड़ताल सभा और धरना-प्रदर्शन किया। 

 

विज्ञापन
Drivers locked depot passengers were troubled waiting for bus service could be restored after 9 hours
ई बस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में कंडक्टर की हड़ताल से बुधवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा चरमरा गई। फाउंड्री नगर डिपो पर कंडक्टरों ने ताला डालकर विरोध-प्रदर्शन किया। बस के इंतजार में यात्री बेबस रहे। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक भी बस नहीं चली। करीब 9 घंटे बाद हड़ताल खत्म होने पर बस सेवा बहाल हो सकी।
विज्ञापन


आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट की 100 बस संचालित हैं। फाउंड्री नगर डिपो से चलने वाली इन बसों के कंडक्टरों की सेवा समाप्त हो गई। संविदा पर कार्यरत कंडक्टरों ने विरोध में बुधवार को हड़ताल की घोषणा की। सुबह 6 बजे कंडक्टर के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता डिपो पहुंच गए। डिपो गेट पर ताला डाल दिया। कंडक्टर ने हड़ताल सभा और धरना-प्रदर्शन किया। नोडल अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि दोपहर 3 बजे हड़ताल खत्म होने के बाद बस सेवा सुचारू हो गई।
विज्ञापन


तीन महीने प्रभावित रहेगी बस सेवा
कुंभ मेले में आगरा से 40 इलेक्ट्रिक बसें भेजी जाएंगी। 60 बसों का शहर से देहात के मार्गों पर संचालन होगा। सोमवार को बसों की रवानगी शुरू होगी। प्रयागराज कुंभ से यह 40 बसें मार्च में लौटकर आएंगी। इस दौरान तीन महीने तक बस सेवा प्रभावित रहेगी। आधी बसों को चलाने के लिए नए सिरे से रूटचार्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed