Agra: चालक ने झेला चाकू का प्रहार, कारोबारी दंपती की बचाई जान, फ्लैट में घुसने का प्रयास कर रहे थे हमलावर
पूर्व चालक अपने साथी के साथ फ्लैट में घुसने का प्रयास कर रहा था। कारोबारी के वर्तमान चालक ने दोनों को रोक लिया। इस पर हमलावरों ने उस पर चाकू से कई प्रहार किए, जिससे वह घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी फेज द्वितीय स्थित सोसायटी शंकर ग्रीन में शुक्रवार रात को बुजुर्ग कारोबारी दंपती के फ्लैट में पूर्व चालक और उसके साथी ने घुसने का प्रयास किया। कारोबारी के वर्तमान चालक ने दोनों को रोक लिया। चाकू के कई प्रहार झेलने के बाद भी उसने आरोपियों को भीतर घुसने नहीं दिया। इससे कारोबारी दंपती सुरक्षित रहे। शोर सुनकर सोसायटी के गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।
72 वर्षीय प्रमोद शाह ने बताया कि वह पत्नी कुमुद शाह के साथ शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के टावर संख्या तीन की 14वीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 1403 में रहते हैं। मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के हैं। उनकी तेल और चावल की मिल थी। इस समय व्यापार बंद है। शुक्रवार रात को आठ बजे वह जन्मदिन की पार्टी करके घर लौटे थे। तभी दरवाजे पर दस्तक हुई।
संभल निवासी चालक ऋषि कुमार ने दरवाजा खोला। संभल निवासी उनका पूर्व चालक हरिओम एक साथी के साथ नजर आया। हरिओम हाथ में चाकू लिए था। दस्ताने पहने और चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था। साथी के हाथ में पॉलीथिन लगी थी। दोनों अंदर प्रवेश करने लगे। चालक ने धक्का देकर दोनों को बाहर किया।
आरोपियों ने ऋषि पर किए चाकू से प्रहार
अनहोनी भांप कर उन्होंने व पत्नी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आरोपियों ने ऋषि पर चाकू से कई प्रहार किए। वह लहूलुहान हो गया। चालक ने अपनी जान की परवाह नहीं की। वह हमलावरों से भिड़ता रहा। उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। शोर सुनकर अपार्टमेंट के लोग और गार्ड आ गए। उन्होंने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्रमोद शाह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बहन से बात करने पर बोला हमला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि संभल निवासी हरिओम और खेमपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि हरिओम कारोबारी का पूर्व चालक है। जुलाई में नौकरी छोड़ दी थी। कारोबारी ने नया चालक रखा। उसे पुराने चालक का नंबर दे दिया। कहा कि वह कुछ भी पूछ सकता है। नए चालक ने फोन किया।
हरिओम का फोन घर पर रहता है। फोन उसकी बहन ने उठा लिया। वह उससे बात करने लगा। इस पर हरिओम उसे सबक सिखाने आया था। दंपती से उसका कोई मतलब नहीं है। दूसरे आरोपी बेगपाल ने बताया कि हरिओम ने कहा था कि ऋषि दरवाजा नहीं खोलेगा। इसलिए वो सामने खड़ा रहे। यह कहे कि दवा लेकर आया है इसलिए वो उसके साथ आ गया।