{"_id":"6aada8d56fc53bf57a0cb159","slug":"driver-makes-off-with-232-quintals-of-copper-after-gaining-trust-fir-registered-agra-news-c-364-1-ag11019-134367-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भरोसे में लेकर 2.32 क्विंटल तांबा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भरोसे में लेकर 2.32 क्विंटल तांबा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में एक कारोबारी ने अपने चालक पर 2.32 क्विंटल तांबा चोरी करने का आरोप लगाया है। चालक ने भरोसे का फायदा उठाकर यह वारदात की। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेलीपाड़ा निवासी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक लक्ष्मण कुशवाह पांच साल से उनकी दुकान पर काम कर रहा था। तीन सितंबर को लक्ष्मण ने घर का सामान शिफ्ट करने के बहाने उनका लोडर मांगा। वह लोडर लेकर मोहम्मद नगर स्थित दीनदयाल की दुकान पर पहुंचा। वहां उसने उनका नाम लेकर दुकानदार से करीब 2.32 क्विंटल पुराना तांबा लोडर में लोड कराया। इसके बाद वह तांबा लेकर चला गया। अगले दिन चालक ने लोडर घर पर खड़ी कर दी और खाना खाने की बात कहकर जाने के बाद अब तक नहीं लौटा। 5 सितंबर को दुकानदार से जानकारी मिलने पर तांबा चोरी होने का पता चला। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।