फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver

तैनाती वाले पद का ही लिया जाए काम

Mon, 17 Aug 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
driver
बेवर। बेवर डिपो में लिपिकों का काम कर रहे राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक परिचालकों के संबंध में आरएम इटावा ने एआरएम बेवर से आख्या मांगी है। आरएम ने एआरएम को पत्र भेजकर डिपो के सभी कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

बेवर डिपो में नियमित चालक और परिचालकों से लिपिकीय कार्य कराया जा रहा है।
बेवर डिपो में नौ परिचालक तथा 14 चालक लिपिकीय काम कर रहे हैं। डिपो में दो महिला नियमित परिचालक समेत कुल नौ परिचालक कार्यालय में विभिन्न सीटों पर काम कर रहे हैं। 14 नियमित चालकों में से तीन शारीरिक रूप से अक्षम हैं। शेष 11 चालक भी डिपो में ही विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने एआरएम बेवर को पत्र भेजकर कहा है नियमित चालक और परिचालकों से उनके पद के अनुरूप ही कार्य लिया जाए। अगर कोई चालक परिचालक कार्यालय में कार्य करता है तो वह नियम विरुद्ध है। आरएम ने पांच बिंदुओं पर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में सीटें खाली होने के कारण चालक और परिचालकों से लिपिकीय काम लिया जा रहा है। सारे मामले से आरएम को अवगत करा दिया गया है। ज्यादातर चालक और परिचालकों से उनके पद का काम ही लिया जा रहा है। - अपराजित श्रीवास्तव, एआरएम बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed