{"_id":"6596fb44f2e678be990dac13","slug":"driver-forcibly-deboards-father-and-son-from-bus-on-expressway-agra-news-c-25-1-agr1008-363825-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्सप्रेस-वे पर पिता-पुत्र को जबरन बस से उतार गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्सप्रेस-वे पर पिता-पुत्र को जबरन बस से उतार गया चालक
Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। दिल्ली से सागर, मध्य प्रदेश जा रहे पिता-पुत्र को बस चालक बृहस्पतिवार की भोर करीब 3 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में उतारकर भाग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आगरा के लिए दूसरी बस में बैठाया।
प्रकाश गोटिया निवासी रांची, खबरिया, जबलपुर ने पुलिस को बताया कि वह पिता बासुरी गोटिया के दिल्ली से बस में सवार होकर सागर, मध्य प्रदेश जा रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर करीब 3 बजे बस चालक ने थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27 पर सागर आना बताकर जबरन उतार दिया और बस लेकर चला गया। आरोप है कि दोनों से 6000 रुपये का किराया भी लिया गया था। सूनसान स्थान पर उतारे जाने से परेशान पीड़ित ने 112 पर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को आगरा के लिए बस पर बैठा दिया।