Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver dies as car catches fire in Mainpuri students protest against Metro in Agra

बड़ी खबरें: कार में आग से चालक की मौत, मेट्रो के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र; मथुरा में कार सेवा की तैयारी

Fri, 27 Nov 2026 05:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 27 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। मैनपुरी में ट्रक की टक्कर के बाद कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। चालक की माैत हो गई। आगरा में मेट्रो के खिलाफ आगरा काॅलेज के छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने एक बार फिर कार सेवा का संकल्प दोहराया।
 

विज्ञापन
Driver dies as car catches fire in Mainpuri students protest against Metro in Agra
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार में आग लग गई। चार लोग गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दाैरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान आगरा काॅलेज की जमीन पर कथित रूप से अनधिकृत कब्जे को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इससे एमजी रोड पर लंबा जाम लग गया। मथुरा में एक बार फिर कार सेवा को लेकर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में समर्थन जुटाने के बाद अब अयोध्या जाकर संतों और श्रद्धालुओं से संपर्क किया जाएगा। वहां भी कार सेवा के लिए समर्थन जुटाने की योजना है। एटा में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की माैत हो गई। जब तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। मथुरा में वांछित को पकड़ने गए सिपाही की हार्टअटैक से माैत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन को साैंप दिया।
विज्ञापन

 
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, चालक की मौत; चार की हालत गंभीर
मैनपुरी के कोतवाली शेर में बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: आगरा मेट्रो के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र और शिक्षक, एमजी रोड पर किया प्रदर्शन; थम गई वाहनों की रफ्तार
आगरा कॉलेज के ऐतिहासिक खेल मैदान और कॉलेज की भूमि पर मेट्रो प्रशासन द्वारा कथित रूप से अनधिकृत कब्जा कर पार्किंग निर्माण किए जाने तथा कॉलेज की संपत्ति को क्षति पहुँचाने के विरोध में आज स्टाफ क्लब, आगरा कॉलेज के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से जोरदार धरना-प्रदर्शन किया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में कार सेवा: ब्रज के 40 हजार भक्त जुटे, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी; हथौड़े-कुदाल भी मंगाए
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के संकल्प को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कार सेवा के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में ‘कृष्ण लला हम जाएंगे, गुंबद तोड़ गिराएंगे’ का नारा देते हुए कार सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही दावा किया कि ब्रज क्षेत्र में अब तक 40 हजार भक्त कार सेवा के समर्थन में जुड़ चुके हैं...पढ़ें पूरी खबर

दो मासूम बच्चे और पिता की लाश: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, चीत्कारों ने चीरा कलेजा; दृश्य देख रो पड़ा पूरा गांव
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में पिता के साथ दो मासूमों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो एक साथ उठीं अर्थियों को देखकर पूरा गांव बिलख पड़ा...पढ़ें पूरी खबर


यूपी: वांछित को पकड़ने दौड़ी पुलिस, पीछा करते सिपाही को आया हार्टअटैक; अस्पताल में मौत
वांछित अपराधी की लोकेशन पर दौड़ रही मगोर्रा पुलिस के एक सिपाही को हार्टअटैक आ गया। पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed