फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver dies after dumper collided with loader tempo on highway in agra

आगरा: हाईवे पर खड़े लोडर टेंपो से टकराया डंपर, 50 मीटर तक घसीटा, चालक की मौत

Sat, 23 Jan 2021 07:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
driver dies after dumper collided with loader tempo on highway in agra
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एनएच-2 पर गोयल अस्पताल कट के सामने शुक्रवार रात को हाईवे पर खड़े सब्जी से भरे लोडर टेंपो से तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लग गई। हादसे के बाद भी चालक ने डंपर को नहीं रोका। 50 मीटर तक टेंपो घिसटता चला गया। इसमें फंसकर टेंपो के चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

 
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात दस बजे हुआ। फिरोजाबाद से सब्जी लेकर चार लोग लोडर टेंपो से सिकंदरा सब्जी मंडी जा रहे थे। हाईवे पर गोयल अस्पताल कट के पास टेंपो का एक पहिया पंक्चर हो गया। इस पर चालक राकेश कुशवाहा निवासी सावरी, खेरगढ़, फिरोजाबाद ने टेंपो रोक दिया। 
विज्ञापन


वह टेंपो में पहिया बदल रहा था। तीन लोग अलग खड़े हो गए। तभी डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। डंपर के साथ टेंपो 50 मीटर तक घिसटता चला गया। बाद में डंपर खुद ही रुक गया। हादसे के बाद हाईवे पर सब्जी बिखर गई। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। हादसे में टेंपो चालक राकेश कुशवाहा पुत्र बाबूराम की मौत हो गई। वहीं शाम को झरना नाले पर कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार मामूली घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर हादसे में बाइक सवार की मौत 
वॉटर वर्क्स स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात सवा आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतक अंकुश (24) पुत्र भूरी सिंह ओंकारपुर, एत्मादपुर का रहने वाला था।

उसके साथ गांव का रवि भी था। दोनों शाहगंज स्थित एक अस्पताल में काम करते थे। शुक्रवार रात को ड्यूटी पर जा रहे थे। वाटर वर्क्स ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंची। दोनों को अस्पताल ले गए, जहां अंकुश को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed