{"_id":"66aca82b8ad648edfa0b8f29","slug":"driver-died-of-heart-attack-while-driving-bus-in-agra-saved-many-lives-before-dying-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: टूरिस्ट बस चलाते हुए ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले यूं बचा लीं नौ जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: टूरिस्ट बस चलाते हुए ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले यूं बचा लीं नौ जिंदगियां
Fri, 02 Aug 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
आगरा के ग्वालियर हाईवे पर बस चलाते-चलाते ड्राइवर के सीने में दर्द उठा। वो समझ गया कि अब उसकी जान खतरे में है। ऐसे में उसने तुरंत ही बस को रोका और लोगों की जान की परवाह करते हुए बस को साइड से खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा से इंदौर जा रही बस के चालक को अचानक ग्वालियर हाई वे स्थित तेहरा गांव के पास साइलेंट हार्ट अटैक आया। इस विषम परिस्थिति में चालक ने सूझबुझ और साहस का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में चालक की मौत हो गई। जिस समय चालक को हार्ट अटैक आया, बस में कुल 9 सवारियां थी।
विज्ञापन
Trending Videos
हार्ट अटैक से मृत चालक बलवीर सिंह जाट (40) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा स्थित पाउच फैक्टरी भदौरिया नगर निवासी वीरेंद्र का पुत्र था। बृहस्पतिवार की रात वह मथुरा से 9 सवारी बस में बैठाकर इंदौर के लिए चला। रात 1:30 बजे के करीब बस ग्वालियर हाईवे पर तेहरा गांव के पास पहुंची, तभी चालक के सीने में तेज दर्द हुआ, दर्द से विचलित होकर चालक ने ब्रेक लगाकर पहले बस को नियंत्रित कर खड़ी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी होने पर बस का परिचालक चालक को तत्काल सीएचसी सैंया ले गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने चालक को मृतक घोषित कर दिया। बीच सड़क पर बस खड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी हाेने पर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।