{"_id":"5f6f44f28ebc3e9bfd3f78ee","slug":"driver-dead-in-truck-collided-with-bus-on-agra-lucknow-expressway-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Sat, 26 Sep 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मा दी। हादसे में बस के आगे सो रहे चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के आरकेपुरम मोतीलाल नेहरू कैंपस निवासी चंद्रभान उर्फ जौनपुरिया (35) पुत्र भोले गोपाल बस का चालक है। लखनऊ से दिल्ली बस को लेकर जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 37 पर यमुना के किनारे बस खराब हो गई थी।
विज्ञापन
बस के खराब हो जाने के कारण वह बस को रोड पर साइड लेन पर खड़ी करके आगे डिवाइडर के सहारे लेट गया था। रात्रि में तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस कारण आगे लेटा चालक चंद्रभान के ऊपर बस का पहिया चढ़ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक के चालक और परिचालक फरार
हादसे के बाद ट्रक का चालक एवं परिचालक उतरकर मौके से भाग गए। हादसे की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने यूपीडा की एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना अखिलेश दीक्षित ने कहा कि खराब बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारने के कारण बस के चालक की मौत हो गई है। दो लोग अन्य चालक के साथ थे। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना अखिलेश दीक्षित ने कहा कि खराब बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारने के कारण बस के चालक की मौत हो गई है। दो लोग अन्य चालक के साथ थे। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।