{"_id":"5d05d98c8ebc3e0d1047282c","slug":"driver-dead-in-accident-of-memory-door-fell","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः स्मृति द्वार टूटकर डंपर पर गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः स्मृति द्वार टूटकर डंपर पर गिरा, चालक की मौत
Sun, 16 Jun 2019 05:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
स्मृति द्वार टूटकर गिरने के बाद झतिग्रस्त हुआ डंपर
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर मिट्टी डालने का काम कर रहा एक डंपर सड़क पर बने स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर के बाद द्वार टूटकर डंपर की केबिन पर गिर गया जिसमें मौजूद चालक की मौत हो गई। शव को निकलवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र में जीटी रोड के फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कई डंपर इस कार्य में मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं। रविवार की सुबह एक डंपर चालक जीटी रोड पर नगला जीसुख के पास किन्हावर मोड़ पर मिट्टी डाल कर दोबारा मिट्टी लेने के लिए साइट पर जा रहा था।
लिफ्ट खराब होने के चलते डंपर में लगे ट्रॉला का प्रेशर कम नहीं हुआ, इससे वह ऊपर ही बना रहा। इसी बीच ट्रॉला सीमेंट के गेट में टकरा गया। टक्कर लगने से सीमेंट का गेट टूटकर डंफर के केबिन पर आ गिरा। केबिन में दबकर चालक 27 वर्षीय संजीव कुमार निवासी गनपतिपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की दब कर मौत हो गई।

Trending Videos
आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।