{"_id":"5d62a8f88ebc3e93bd107463","slug":"drinking-poisonous-tea-two-girls-death-in-police-station-nidhauli-kalan-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः जहरीली चाय पीने से परिवार की बिगड़ी हालत, दो बच्चों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः जहरीली चाय पीने से परिवार की बिगड़ी हालत, दो बच्चों की मौत, दो गंभीर
Mon, 26 Aug 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निधौलीकलां के गांव नगला सेवा में रविवार सुबह चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। जांच करने पर जानकारी हुई कि चाय में चाय की पत्ती के स्थान पर कीटनाशक दवा डाल दी गई है। आनन-फानन में पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है।
थाना निधौली कलां के गांव नगला सेवा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी ने रविवार सुबह सभी के लिए चाय बनाई। परिवार के छह सदस्यों ने चाय पी और इसके बाद परिवार के बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। वहीं देवेंद्र सिंह भी अचेत हो गए।
इस पर परिजनों ने जांच की तो देवेंद्र की पत्नी से भूलवश चाय की पत्ती के स्थान पर कीटनाशक दवा डाल दी गई थी। आनन-फानन में पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही परिवार की उर्वी (3) पुत्री देवेंद्र सिंह और मुस्कान (5) पुत्री यतेंद्र सिंह की मौत हो गई है।

देवेंद्र सिंह और सुमित पुत्र देवेद्रं को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। इनकी हालत में सुधार है। वहीं परिजनों ने दोनों बच्चियों के शव को दफना दिया है। मामले को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है।