फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drink RO water otherwise not go to in-laws house Wife complained to police husband had to agree to insistence

Agra: पानी पीयूंगी आरओ का वरना ससुराल नहीं जाऊंगी...पत्नी ने पुलिस से भी की शिकायत, पति को माननी पड़ी जिद

Sun, 22 Sep 2024 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 08:11 AM IST
सार

आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र में ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर काउंसलर भी हैरान रह गए। पति ने बस इस वजह से ससुराल छोड़ दिया, क्योंकि उसे आरओ का पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा था। पति को समझाया गया, तो दोनों में सुलह हो गई।
 

विज्ञापन
drink RO water otherwise not go to in-laws house Wife complained to police husband had to agree to insistence
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दंपती के विवाद की वजह एक आरओ बन गया। दहेज में मिले वाटर प्यूरीफायर को पति ने ससुराल में नहीं लगवाया और पत्नी को खारा पानी पिला दिया। इस पर पत्नी ने घर में बवाल मचा दिया। थाने में शिकायत पहुंची कि दहेज में बहुत सारा सामान ले लिया, लेकिन उसका उपयोग नहीं करते। जब ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो बात कुछ और ही निकली।
विज्ञापन




 

काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि पत्नी को मायके से वाटर प्यूरीफायर मिला था, लेकिन पति ने उसे पैक करके रख दिया और नल का पानी ही प्रयोग करता रहा। पत्नी के आरओ लगाने की बात को अनसुना करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर एक दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, लेकिन पति पर फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। इस बात से गुस्साई पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत भी की। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा तो वहां काउंसलर ने दोनों पक्षों को सुना। दोनों का समझौता करा दिया गया है। पति ने भी आरओ लगाने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed