फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drawing-Painting Practical Dates Announced

Agra News: ड्राइंग-पेंटिंग प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित

Sat, 25 Apr 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drawing-Painting Practical Dates Announced
आगरा। आगरा कॉलेज में ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की प्रैक्टिकल परीक्षाएं की तिथि घोषित कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि बीए चतुर्थ सेमेस्टर (सम) के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा (फोटोग्राफी एवं लैटरिंग) 29 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगी। वहीं, बीए षष्ठम सेमेस्टर (सम) की प्रैक्टिकल परीक्षा (फिगरेटिव कंपोजिशन) 2 मई को प्रातः 10:30 बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन

षष्ठम सेमेस्टर के वे छात्र जिन्होंने प्रोजेक्ट के लिए ड्राइंग विषय का चयन किया है, उनकी परीक्षा भी इसी दिन संपन्न होगी। विभाग प्रभारी मनीष दोहरे ने बताया कि सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है और उन्हें अपनी प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट फाइल साथ लाना अनिवार्य है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed