फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drama during marriage in mainpuri

बरात से पहले मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे राजा की करतूतों का किया भंडाफोड़

Sun, 03 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 03 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
drama during marriage in mainpuri
शादी - फोटो : Demo Pic
एक पत्नी से शादी के बाद चुपके-चुपके दूसरी शादी रचाने जा रहे दूल्हे राजा के सपने दो मिनट में चकनाचूर हो गए। बरात आने से पहले शादी के मंडप में पहुंची महिला ने पति की करतूतों का भंडाफोड़ कर दिया। इसके बाद न बरात आई और न दूल्हे राजा, उल्टा सबके थाना पहुंचने की नौबत आ गई।  
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी किशनी निवासी युवती के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बारात को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में आनी थी। दुल्हन का पूरा परिवार ताम झाम के साथ मैरिज होम में आ चुका था। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। 
विज्ञापन


इस बीच शाम के समय एक महिला बच्चे को गोद में लेकर मैरिज होम में आ गई। उसने दुल्हन पक्ष के लोगों से कहा कि जो दूल्हा बारात लेकर आ रहा है। वह उसका पति है उसकी गोद में जो बच्चा है वह उसी का है। वह अब गर्भवती है पति धोखा देकर दूसरी शादी रचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे ने फोन काट दिया

पहले तो किसी को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। मगर जब महिला अपने दावे पर अड़ गई। तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष को फोन कर जानकारी ली। तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने अभी मैरिज होम से सभी लोग घर वापस लौट जाओ। 

किसी अगली तारीख को शादी करेंगे। इतना कहने के बाद ही दूल्हे ने फोन काट दिया। लड़की पक्ष ने सच्चाई जानने के बाद जब पुलिस को सूचना दी। तो करहल में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। लड़की पक्ष का कहना है कि वह थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed