{"_id":"6a175d65a72ea9b22c0e88d8","slug":"drain-overflows-at-rajpur-chungi-people-sit-on-protest-amid-dirty-water-agra-news-c-25-1-agr1070-1070435-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजपुर चुंगी में उफनाया नाला, गंदे पानी के बीच लोग धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजपुर चुंगी में उफनाया नाला, गंदे पानी के बीच लोग धरने पर बैठे
विज्ञापन
राजपुर चुंगी में नाले के पानी में बैठकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
आगरा। शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी में पेट्रोल पंप के सामने सफाई न होने से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भरा हुआ है। कई माह से जारी इस समस्या से परेशान होकर क्षेत्रीय दुकानदारों ने बुधवार दोपहर गंदे पानी में ही बैठकर धरना दिया और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर नाले की सफाई कर जलभराव दूर न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक राजेश्वर महादेव मंदिर के पास पेट्रोल पंप के सामने नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव हो गया। मंदिर के सामने ही एक और देवी मंदिर है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नाले का गंदा पानी सड़क पर भर जाने के कारण यहां स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी परेशान हैं। बुधवार को जलभराव से परेशान गोविंद पाराशर के साथ राजपुर चुंगी के दर्जनों लोग गंदे पानी में ही धरने पर बैठ गए और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर लोगों ने पांच साल से नाले की सफाई न होने की शिकायत की और कहा कि गहरे नालों को निर्माण के बाद से ही साफ नहीं किया गया। यह पूरी तरह से चोक है, जिससे गंदा पानी नालों से ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा है।
व्यापार हो गया ठप
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय दुकानदारों अजय और प्रकाश ने बताया कि यह समस्या पिछले 5 साल से लगातार बनी हुई है। मौसम चाहे गर्मी का हो या फिर सर्दी का, नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर भरा रहता है। इससे व्यापार ठप हो गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जलभराव के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है। देवी मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। नगर आयुक्त को लिखित में कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन समस्या का निदान नहीं निकला। उन्होंने समाधान के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, उसके बाद आंदोलन किया जाएगा।