{"_id":"699939ca3d34811ef5085ea7","slug":"dragon-fruit-to-purple-cabbage-unique-produce-at-exhibition-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव 2026: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव 2026: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर
Sat, 21 Feb 2026 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:21 AM IST
सार
ताजमहोत्सव में मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी फल, फूल व सब्जियाें की 2575 किस्में आईं। इस प्रदर्शनी में 1140 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताज महोत्सव स्थल टाटा मैदान पर शुक्रवार को मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उन्नत खेती का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कुल 2575 प्रकार के फल, फूल और सब्जियों की किस्में प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन
मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनी में लाल आलू, ब्रोकली, पर्पल गोभी, गांठ गोभी, एप्पल बेर और ड्रैगन फ्रूट जैसी अनोखी किस्में शामिल हैं। लाल-पीली शिमला मिर्च और रंग बिरंगे फूलों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडलायुक्त ने इस अवसर पर उद्यान स्मारिका का विमोचन भी किया। उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे ने बताया कि 1140 प्रतियोगियों ने इसमें भाग लिया है। ताज महोत्सव प्रदर्शनी में लगभग 45 प्रकार के मौसमी फूलों का प्रदर्शन किया गया है। पुष्प सज्जा के साथ ही गुलदस्ते, मालाएं और फूलों के गमले भी कला की छटा बिखेर रहे हैं। रंगोली और ब्रज थीम पर आधारित पुष्पों से सुसज्जित आकर्षक मॉडल भी मुख्य आकर्षण हैं। शाक-भाजी पंडाल में ब्रोकली, मशरूम, गोभी, बैंगन और आलू जैसी सब्जियां हैं। फलों में बेर, पपीता, अमरूद और संतरा भी आगंतुकों को लुभा रहे।