{"_id":"6ac1ba3d18167e4b880ecba8","slug":"dr-rajnish-appointed-bjp-state-spokesperson-deepak-baghel-appointed-media-co-convenor-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश बने प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल मीडिया सह संयोजक; आगरा से इनको भी मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश बने प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल मीडिया सह संयोजक; आगरा से इनको भी मिली जगह
Sun, 04 Oct 2026 08:00 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:00 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय मीडिया टीम की आधिकारिक घोषणा की। नई टीम में आगरा और ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि वाले आगरा निवासी दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। पहले वह प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। साथ ही 2015 के छात्रसंघ चुनाव में आगरा विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव भी चुने गए थे। वहीं, ब्रज क्षेत्र के पूर्व मंत्री रहे डॉ. रजनीश त्यागी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश प्रवक्ता का पद सौंपा गया है।
प्रदेश स्तरीय टीम में राज कुमार राजू और आगरा जिला भाजपा के पूर्व प्रभारी रहे अमित वाल्मीकी को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की सूची में जगह मिली है। राजू पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। अमित प्रदेश मंत्री रहे थे। ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मीडिया टीम में भी स्थानीय नेताओं को तरजीह दी गई है।
अंकित माहेश्वरी को मीडिया संयोजक, जबकि खेरागढ़ निवासी श्याम सुंदर पराशर को शशि भूषण गुप्ता, अमित गुप्ता व नीशित शर्मा के साथ क्षेत्रीय सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, अंकित माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।