फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. CK Gautam became the Principal of Agra College appointed by Higher Education Service Selection Commission

Agra College: आगरा काॅलेज के प्राचार्य बने डॉ. सीके गौतम, उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने किए नियुक्त

Fri, 21 Mar 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

आगरा कॉलेज को प्राचार्य मिल ही गए। उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने डॉ. सीके गौतम को आगरा कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Dr. CK Gautam became the Principal of Agra College appointed by Higher Education Service Selection Commission
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से विवादों में घिरे आगरा कॉलेज प्राचार्य पद पर में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने डॉ. सीके गौतम को प्राचार्य नियुक्त किया है। आगरा काॅलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे बैठक बुलाई है। इसमें उन्हें प्राचार्य पद का कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज में अभी कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में प्रो. आरके श्रीवास्तव जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीते साल फरवरी में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में शासन के आदेश पर प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला को निलंबित कर दिया था। उनकी जगह आगरा काॅलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. सीके गौतम को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला की नियुक्ति के लिए लगाए गए दस्तावेज और भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दी। इसी दौरान कोर्ट से राहत मिलने पर प्रो. अनुराग शुक्ला दोबारा प्राचार्य बन गए थे। उनके दस्तावेज की कमेटी से जांच कराई गई, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रो. अनुराग शुक्ला का पिछले वर्ष नवंबर में चयन निरस्त कर दिया था। गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके श्रीवास्तव को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया।


हाईकोर्ट के आदेश पर डाॅ. सीके गौतम का आयोग ने परिणाम घोषित किया था और इसी महीने परिणाम सूची में उनका क्रम जारी किया गया था। अब आयोग ने आगरा काॅलेज के प्राचार्य के रिक्त पद पर डाॅ. सीके गौतम की नियुक्त के आदेश जारी किए। शाम को डॉ. गौतम ने साथी शिक्षकों के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें -  UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी


आगरा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आगरा काॅलेज प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई है, इसमें उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग के आदेश पर आगरा काॅलेज के प्राचार्य पद पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed