फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University today Counseling for admission in PhD

विश्वविद्यालय: पीएचडी की 1227 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई शुरू, दो दिन चलेगी प्रक्रिया

Thu, 05 May 2022 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 12:44 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग गुरुवार से शुरू हो गई। काउंसिलिंग 17 केंद्रों पर दो दिन चलेगी। 
 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University today Counseling for admission in PhD
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए चल रही काउंसिलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग दो दिन पांच और छह मई को होनी है। 48 विषयों की 1227 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के खंदारी और पालीवाल पार्क परिसर में काउंसिलिंग के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन नौ केंद्रों पर काउंसिलिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि पांच मई यानि आज नौ केंद्रों  विषयवार काउंसिलिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाणपत्र और उसकी एक सेट छायाप्रति भी ले जानी होगी। 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी अभ्यर्थियों को जमा कराना होगा, जो कि वित्ताधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के नाम से होगा। 

विज्ञापन


10 फीसदी सीटें स्थायी शिक्षकों के लिए

प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि काउंसिलिंग की 10 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्थायी शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। 90 फीसदी सीटों में 50-50 फीसदी सीटें प्रवेश परीक्षा और छूट श्रेणी में शामिल अभ्यर्थियों के लिए हैं। किसी भी श्रेणी की सीट खाली रहने पर दूसरे में शिफ्ट कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन विषयों की काउंसिलिंग

पालीवाल पार्क परिसर स्थित केएमआई में हिंदी (छूट श्रेणी में शामिल अभ्यर्थियों की), हिंदी (प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण) और भाषा विज्ञान।
पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में समाजशास्त्र।
खंदारी परिसर के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में एन्वायरमेंट साइंस, बॉटनी, बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी, साइकोलॉजी, फिलॉस्फी, मिलिट्री साइंस।
खंदारी परिसर के गृह विज्ञान संस्थान में गृह विज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग व संगीत।
खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के केमेस्ट्री हाल में शिक्षाशास्त्र।
खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के गणित विभाग विभाग में मैथमेटिक्स एंड लॉ।
खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में इंस्ट्रूमेंटेशन, भूगोल।

कल इन विषयों की काउंसिलिंग

पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में कृषि के सभी विषय और सांख्यिकी।
पालीवाल पार्क परिसर इतिहास विभाग में इतिहास।
पालीवाल पार्क परिसर के दीनदयाल संस्थान में लाइब्रेरी साइंस, सोशल वर्क, संस्कृत।
खंदारी परिसर स्थित आईटीएचएम में ट्रेवल एंड होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट व इंग्लिश।
खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के भौतिक विज्ञान विभाग में भौतिक विज्ञान व राजनीति शास्त्र।
खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान व अर्थशास्त्र।
खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में एकाउंट्स एंड लॉ, अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन।
खंदारी परिसर स्थित कंप्यूटर साइंस विभाग में कंप्यूटर साइंस व शारीरिक शिक्षा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed