फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr bhimrao ambedkar university Students Admission 720 Colleges Not Increase Affiliation

विश्वविद्यालयः 720 कॉलेज में नहीं हो सकेगा छात्र-छात्राओं का प्रवेश, संबद्धता नहीं बढ़ने से परेशानी

Mon, 27 Jul 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:44 AM IST
सार

  • कॉलेजों ने संबद्धता बढ़वाई नहीं
  • गत वर्ष की फीस भी बकाया

विज्ञापन
Dr bhimrao ambedkar university Students Admission 720 Colleges Not Increase Affiliation
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गई। विद्यार्थी वेब रजिस्ट्रेशन कराने लगे हैं। अभी विद्यार्थी 380 कॉलेजों में ही प्रवेश लिए जा सकेंगे। 720 कॉलेजों में प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद विद्यार्थी को पाठ्यक्रम के विकल्प पर जाना होता है। यहां दिखता है कि संबंधित पाठ्यक्रम किन कॉलेजों में संचालित है। इस सूची में विश्वविद्यालय प्रशासन ने महज 380 कॉलेजों के ही नाम डाले हैं। जबकि संबद्ध कॉलेजों की संख्या 1100 के करीब है। 
विज्ञापन


जिन कॉलेजों के नाम वेबसाइट पर नहीं हैं, उनमें अधिकांश की संबद्धता 30 जून को समाप्त हो चुकी है। इन्हें नोटिस जारी किया गया था लेकिन अभी तक कॉलेजों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जबकि कुछ कॉलेजों पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 की फीस बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि संबद्धता की अवधि न बढ़वाने वाले और फीस नहीं जमा करने वाले कॉलेज अभी विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे।

उनकी लॉग इन आईडी पर विद्यार्थी को वेब रजिस्ट्रेशन डालने का विकल्प नहीं मिलेगा। बिना इसके वह छात्रों का प्रवेश नहीं ले पाएंगे। अन्य किसी प्रक्रिया से प्रवेश मान्य नहीं होगा। संबंधित कॉलेज अपने प्रकरण का निस्तारण कराएं।  

अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों में प्रवेश के लिए यहीं रजिस्ट्रेशन कराना होगा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का संचालन शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही होना था। अलीगढ़ मंडल के सभी कॉलेज इसी विश्वविद्यालय से संचालित होने हैं। लेकिन अभी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

लिहाजा प्रवेश प्रक्रिया डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से ही कराई जा रही है। विद्यार्थियों को ही वेब रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि शासन की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी होने तक सभी कॉलेजों का संचालन इसी विश्वविद्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed