{"_id":"68e094a7d18f99116105787f","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-releases-revised-schedule-bams-supplementary-exam-2025-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: बीएएमएस सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 से होंगी शुरू, संशोधित तिथियां की गईं जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: बीएएमएस सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 से होंगी शुरू, संशोधित तिथियां की गईं जारी
Sat, 04 Oct 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:59 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय ने बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2025 के लिए संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। 8 से 16 अक्तूबर तक विवि के कंप्यूटर सेंटर, खंदारी कैंपस में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2025 की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 8 से 16 अक्तूबर तक विवि के कंप्यूटर सेंटर, खंदारी कैंपस में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है-
08 अक्तूबर– द्रव्यगुण विज्ञान- द्वितीय
09 अक्तूबर– रोग निदान एवं विकृति विज्ञान- प्रथम
10 अक्तूबर– रोग निदान एवं विकृति विज्ञान - द्वितीय
11 अक्तूबर – रसायन शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना - प्रथम
13 अक्तूबर – रसायन शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना - द्वितीय
14 अक्तूबर – चरक संहिता पूर्वार्ध
15 अक्तूबर – अगद तंत्र
16 अक्तूबर – द्रव्यगुण विज्ञान - प्रथम
अवकाश होने पर बढ़ाई परीक्षा की तिथि
यह पेपर 7 अक्तूबर से आयोजित होने थे। चूंकि, वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित है। इससे द्रव्यगुण विज्ञान की परीक्षा 7 अक्तूबर की जगह 16 अक्तूबर को होगी। अन्य परीक्षाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार छात्र परीक्षा की तैयारी और योजना बनाएं। परीक्षा में समय पर उपस्थित हों। एडमिट कार्ड और अनिवार्य दस्तावेज लेकर आएं।