फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Convocation will be held in JP Auditorium

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: जेपी सभागार में होगा दीक्षांत समारोह, धोती-कुर्ता व साड़ी रहेगा परिधान

Sun, 21 Nov 2021 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 02:51 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस साल जेपी सभागार में आयोजित होगा। इस बार खर्चों में कटौती की गई है। वहीं पदक प्राप्त करने वाले छात्र धोती-कुर्ता व छात्राएं साड़ी में आएंगी।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Convocation will be held in JP Auditorium
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह इस बार खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में होगा। खर्चे में कटौती की जाएगी। क्योंकि पंडाल में करीब आठ लाख रुपये खर्च होते थे। समारोह में 700 की जगह 350 लोग ही शामिल होंगे। इस बार दीक्षांत समारोह में खाने की व्यवस्था भी अपेक्षाकृत बहुत कम लोगों के लिए रहेगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर 2021 को प्रस्तावित है। उसी के अनुरूप तैयारियां की जा रही है। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में आवासीय संस्थानों के निदेशकों, विभागाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। इससे पहले दीक्षांत समारोह खंदारी परिसर के मैदान में होता था। इसमें पंडाल बनाने का खर्चा करीब आठ लाख रुपये आता था। 700 कुर्सियों पंडाल में लगाई जाती थीं। 
विज्ञापन


प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि जेपी सभागार में दीक्षांत समारोह कराने से पंडाल का खर्चा बचेगा। दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के लिए होता है, वह जेपी सभागार में आराम से बैठ जाएंगे। करीब 150 छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। सभागार में करीब 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उसी के अनुरूप अतिथियों को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

150 लोगों के ही खाने की व्यवस्था  
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से योजना बनाई गई है कि दीक्षांत समारोह के दिन 150 लोगों के ही खाने की व्यवस्था की जाएगी। छात्रों और उनके अभिभावकों को नाश्ते के पैकेट दिए जाएंगे। इससे पहले दीक्षांत समारोह में करीब 700 लोगों के खाने की व्यवस्था की जाती थी। खाने में करीब पांच लाख रुपये खर्च होते थे। 

धोती-कुर्ता व साड़ी ही रहेगा परिधान
समारोह में परिधान वही रहेगा जो 85वें दीक्षांत समारोह में था। पुरुष सफेद धोती और कुर्ता, महिलाएं सफेद साड़ी लाल बॉर्डर वाली और लाल रंग का ब्लाउज पहनेगी। वहीं, अप्रैल 2021 में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने परिधान के तौर पुरुषों के लिए कुर्ता व पायजामा और साड़ी रखा था। 

समारोह के लिए गठित की गई हैं 19 समितियां  
1- स्वागत, निमंत्रणपत्र प्रिंटिंग, निमंत्रण सूची तैयार करना व वितरण, अतिथि समन्वय समिति में समन्वयक प्रो. संजीव कुमार व 10 सदस्य हैं। 
2- योग्यता निर्धारण, पदक पुरस्कार वितरण एवं चल वैजयंती रखरखाव समिति की समन्वयक प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव व छह सदस्य हैं। 
3- मंच सज्जा, सांस्कृतिक एवं मंगलाचरण समिति की समन्वयक प्रो. विनीता सिंह के अलावा सात सदस्य हैं। 
4- अनुशासन समिति में समन्वयक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अलावा 11 सदस्य हैं। 
5- भोजन व्यवस्था समिति में समन्वयक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय के अलावा नौ सदस्य हैं। 
6- कुलपति/अतिथि गृह आवास व्यवस्था समिति में प्रो. वीके सारस्वत समन्वयक व चार सदस्य हैं। 
7- सभागार व्यवस्था समिति में प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा समन्वयक व आठ सदस्य हैं।
8- मीडिया समिति में प्रो. प्रदीप श्रीधर समन्वयक व दो सदस्य हैं। 
9- शोभायात्रा व उत्तरीय व्यवस्था समिति में प्रो. संतोष बिहारी शर्मा समन्वयक और चार सदस्य   शामिल किए गए हैं।
10- सजीव प्रसारण, वीडियोग्राफी समिति में प्रो. अनिल गुप्ता समन्वयक व सात सदस्य हैं।
11- प्रोसीडिंग प्रिंटिंग, मुद्रण सामग्री व फोल्डर आदि व्यवस्था समिति में समन्वयक प्रो. अजय तनेजा व चार सदस्य हैं।
12- सामाजिक सेवा कार्य समिति में प्रो. लवकुश मिश्रा समन्वयक व पांच सदस्य हैं।
13- डिग्री वितरण व्यवस्था समिति में प्रो. यूसी शर्मा समन्वयक व सात सदस्य हैं।
14- डिग्री/पदक निर्माण समिति में समन्वयक प्रो. सुगम आनंद व तीन सदस्य हैं। 
15- टेंट व्यवस्था समिति में प्रो. संजय चौधरी समन्वयक व पांच सदस्य हैं। 
16- पोशाक समिति में डॉ. इंदु जोशी समन्वयक व नौ सदस्य हैं। 
17- वार्षिक प्रगति आख्या समिति में समन्वयक प्रो. मनोज श्रीवास्तव व पांच सदस्य हैं। 
18- कुलाधिपति व कुलपति की स्पीच तैयार करने के लिए समिति में समन्वयक प्रो. प्रदीप श्रीधर व दो सदस्य हैं। 
19- खेलकूद समिति में डॉ. बीडी शुक्ला समन्वयक व पांच सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed