{"_id":"5d9f29118ebc3e93d62b123d","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-convocation-today-121-madal-will-gave-by-up-governor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, 121 मेधावियों को मिलेंगे पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, 121 मेधावियों को मिलेंगे पदक
Fri, 11 Oct 2019 01:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए फोटो रिहर्सल में शामिल छात्र व शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 85वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को (आज) आयोजित होगा। समारोह में 121 मेधावियों को 108 मेडल दिए जाएंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
मेडल पाने वाले मेधावियों में 98 छात्राएं और 23 छात्र हैं। मेडल में 105 स्वर्ण और 16 रजत हैं। 85 स्वर्ण और 13 रजत पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। चार डीलिट, 71 पीएचडी और 127 एमफिल की डिग्री दी जाएंगी। समारोह सुबह 10:45 बजे से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में एक घंटे पहले पहुंचना होगा।
गुरुवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रमाणपत्र और मेडल तैयार हैं। कुलसचिव डॉ. कैलाश नाथ सिंह ने बताया कि पास और आमंत्रण पत्र के साथ ही प्रवेश हो सकेगा।

विश्वविद्यालय में डिग्री और मेडल बनाने का कार्य गुरुवार देर रात तक चलता रहा। प्रमाणपत्र-डिग्री में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए दो बार सत्यापन भी कराया गया है। पात्रों का मिलान कराते हुए क्रमवार मेडल और डिग्री की सूची बनाई गई है।
ललित कला संस्थान के छात्रों ने खंदारी परिसर में आकर्षक चित्रकारी बनाई है। प्रवेश द्वार से कुलपति आवास तक सजाया गया है। आकर्षक रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया है।
मंच पर एयर विंग कमांडर अभिनंदन का चित्र बनाया है। एनएसएस के छात्रों ने गुरुवार को पालीवाल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। स्कूल की बैंड टीम ने रिहर्सल किया।