फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr bhimrao ambedkar university convocation medals list

दीक्षांत समारोह: मथुरा की प्रिया बनेंगी गोल्डन गर्ल, दिव्या शर्मा को पांच, पूजा को मिलेंगे चार पदक

Sun, 13 Mar 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87 वें दीक्षांत समारोह में केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा प्रिया गोल्डन गर्ल बनेंगी। उनके हिस्से सात पदक आएंगे। 

विज्ञापन
Dr bhimrao ambedkar university convocation medals list
एमबीबीएस फाइनल की छात्रा प्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में (29 मार्च) सर्वाधिक सात पदक केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा की प्रिया को दिया जाना है। इसके बाद सर्वाधिक पांच पदक श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़ की एमए हिंदी की छात्रा दिव्या शर्मा को मिलेंगे। जबकि चार पदक पीसी बागला कॉलेज, हाथरस की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा पूजा को दिए जाने हैं। इसके अलावा पांच छात्र-छात्राओं को तीन-तीन और 16 को दो-दो पदक दिउ जाने हैं। इस संबंध में 15 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी प्राथमिक सूची के आधार पर दिव्या शर्मा को मुंशीराम शर्मा स्वर्ण पदक, महेंद्र जी स्मृति स्वर्ण पदक, डॉ. श्रीमती इंदिरा शर्मा स्वर्ण पदक, श्री बीपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, कुमारी नीरू डेका स्मृति स्वर्ण पदक दिए जाने है। पूजा को सुंदर लाल मेहरा स्मृति स्वर्ण पदक, चंद्रावती कपूर शिक्षा फाउंडेशन स्वर्ण पदक, चौधरी चरण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, श्री राम मनोहर लोहिया स्वर्ण पदक दिया जाना है।

विज्ञापन

 पांच छात्र-छात्राओं को मिलेंगे तीन-तीन पदक 

सूची में पांच छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनको दीक्षांत समारोह में तीन-तीन पदक दिए जाने हैं। वहीं, दो-दो पदक 16 छात्र-छात्राओं के हिस्से आने हैं। विश्वविद्यालय के पदक निर्धारण समिति के समन्वयक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक सूची के आधार पर 15 मार्च तक छात्र-छात्राओं से साक्ष्य के साथ आपत्तियां मांगी गई हैं। यदि किसी की आपत्ति सही पाई जाती है तो सूची में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed