फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr bhimrao ambedkar university blacklisted six colleges for mass cheating in agra

आगरा: विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल कराने पर छह कॉलेजों को किया ब्लैक लिस्ट, यहां देखें सूची

Mon, 18 Jan 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jan 2021 05:30 PM IST
सार

  • अनफेयर मींस कमेटी की संस्तुति करने पर परीक्षा समिति ने की कार्रवाई
  • तीन कॉलेज तीन साल और तीन कॉलेज एक साल के लिए किए गए हैं डिबार
  • नकलची पकड़े जाने वाले आठ कॉलेजों को दी गई चेतावनी

विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university blacklisted six colleges for mass cheating in agra
आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल कराने पर आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छह कॉलेजों को काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में शामिल किया है। इनमें तीन कॉलेजों को तीन साल के लिए और इतने ही कॉलेजों को एक साल के लिए डिबार किया गया है। यह तय सत्र तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

 
2019-20 सत्र की मुख्य परीक्षा में नकल मिलने पर सचल दल ने 14 कॉलेजों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर अनफेयर मींस कमेटी (यूएफएम) को सौंपी। इसमें मौके पर मिली नकल के आधार पर कमेटी ने तीन वर्ग बनाए। इसमें तीन कॉलेजों में तो सॉल्वर और शिक्षक विद्यार्थियों को नकल करा रहे थे, इनको तीन साल के लिए काली सूची में डाला गया है। 
विज्ञापन


तीन कॉलेजों में परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट एक समान मिली, मॉडल पेपर से नकल हो रही थी। इनको एक साल के लिए काली सूची में शामिल किया गया है। आठ कॉलेजों में नकलचली पकड़े गए थे, जिनको चेतावनी दी गई है। इस रिपोर्ट को परीक्षा समिति की बैठक में रखा गया, जहां पर सदस्यों ने कार्रवाई पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि परीक्षा समिति ने मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले छह कॉलेज को काली सूची में शामिल किया है, इनको 2020-21 सत्र की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने कहा कि सचल दल ने सेंटर पर सॉल्वर, मॉडल और बोल-बोलकर सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट दी, इस पर यूएफएम ने कार्रवाई की संस्तुति पर परीक्षा समिति ने मुहर लगा दी है। 

तीन वर्ष के लिए डिबार किए जाने वाले केंद्र 
1- पंडित पूरनमल मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, गभाना, अलीगढ़ ।
2- एपीएस कॉलेज बाजना (मथुरा)।
3. श्री श्याम दास बाबा महाविद्यालय छाता, मथुरा ।

एक वर्ष के लिए डिबार किए जाने वाले केंद्र
1- एसएस डिग्री कॉलेज शमसाबाद आगरा ।
2- श्री गोवर्धन कॉलेज, किशनी, मैनपुरी ।
3- चौधरी माधव सिंह स्मारक महाविद्यालय, मैनपुरी ।

इन महाविद्यालयों को चेतावनी जारी की गई
1-  श्रीमती लीला देवी महाविद्यालय मगना बलदेव मथुरा ।
2- आरसी शर्मा डिग्री कॉलेज लादूखेड़ा आगरा ।
3-  केजीएन पीजी कॉलेज , सिकंदराराऊ , हाथरस ।
4-  कौशल किशोर रामबेटी देवी वरना कॉलेज, एटा ।
5-  लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज अतरौली अलीगढ़ ।
6-  श्री दाऊजी महाराज डिग्री कॉलेज बरौली अहीर आगरा ।
7- आर.एन.शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय शिकोहाबाद ।
8- विजेंद्र पाल सिंह नेत्रपाल सिंह महाविद्यालय देव करणपुर जलेसर एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed