DBRAU: 67 कॉलेजों में प्रवेश पर लगी रोक, प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं भेजने पर विश्वविद्यालय ने की कार्रवाई
67 कॉलेजों ने स्नातक प्रथम वर्ष के 4,826 छात्रों के प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। तीन बार नोटिस भी भेजे गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को नहीं भेजने पर 67 कॉलेजों पर गाज गिरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इनकी सूची शासन को भी भेजी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2021-22 सत्र में 67 कॉलेजों ने स्नातक प्रथम वर्ष के 4,826 छात्रों के प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों के कॉलेज हैं। कॉलेजों की लापरवाही से इन छात्रों का परिणाम जारी नहीं हो पाया है।
तीन बार भेजा गया था नोटिस
उन्होंने बताया कि इन कॉलेज संचालकों को तीन बार नोटिस दिए, फिर भी इन्होंने छात्रों के अंक नहीं भेजे। इसके चलते मार्कशीट भी छपाई नहीं हो पा रही है। इससे इन कॉलेजों में 22-23 सत्र के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने पर रोक लगा दी है। इन कॉलेजों की सूची शासन और राजभवन भी भेजी है। इन कॉलेजों पर और कार्रवाई भी की जाएगी।