फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar gave the right to education and equality.

Agra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दिया शिक्षा, समानता का अधिकार

Mon, 03 Feb 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar gave the right to education and equality.
गंजडुंडवारा। पटियाली विधान सभा के गांव पचपोखरा एवं कस्बा के मोहल्ला खैरू तथा कैनाल रोड पर सोमवार को समजावादी पार्टी द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को समजावादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। भाजपा सरकार की विफलताएं लोगों की बीच रखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि यह याद रखना चाहिए जो आज हम लोग शिक्षा, समानता का अधिकार पाए हुए हैं वो बाबा साहब की देन है। हम लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रखना है। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वंचित पिछड़े और सोशल समाज का सरकार बनने पर विशेष ध्यान रखेगी। सभी वर्ग जिनकी संख्या जनसंख्या के आधार पर कम है इस बार जब सरकार बनेगी उनके लिए विशेष राहत योजनाओं से लेकर किसानों की कर्ज माफी, फीस माफी और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कमजोर वर्गों का सहारा संविधान है, हमें संविधान की रक्षा करनी है। कार्यक्रम को जिला के महासचिव विनय कुशवाहा, विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रांजल यादव, खलील खान ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राशिद अली ने किया। डॉ. रोहित यादव, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद मंसूरी, पुष्पेंद्र यादव, तारिक फारुकी, अमर सिंह चौहान, प्रधान गुफरान, हिम्मत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed