फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Ambedkar University Extends Admission Deadline to 7 October

DBRAU: आगरा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ी, वंचित छात्रों को मौका; अब 7 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

Fri, 03 Oct 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 10:12 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि फिर बढ़ा दी है। छात्र अब 7 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Dr. Ambedkar University Extends Admission Deadline to 7 October
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक-परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि फिर बढ़ा दी है। छात्र अब 7 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। पिछली बार तिथि बढ़ने से तीन सप्ताह में 27 हजार पंजीकरण हुए थे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 1.95 लाख छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं लगभग 1.15 लाख छात्र विभिन्न महाविद्यालयों में दाखिला ले चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 सितंबर को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि को 30 सितंबर किया था। इससे महाविद्यालयों में प्रवेश की संख्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन


कई छात्र ऐसे भी थे, जिनकी परीक्षा के नतीजे रुके हुए थे। पंजीकरण तिथि बढ़ने से उनका भी प्रवेश हो पाया। इससे विवि प्रशासन ने फिर से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। वंचित छात्र इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग
आगरा कॉलेज, आरबीएस और सेंट जोंस कॉलेज में पहले से ही सीटें फुल हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रवेश के लिए 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। विवि की ओर से सीट बढ़ती हैं तो प्रतीक्षारत छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे।



मांग पर बढ़ाई गई
 डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि मंडल के 528 महाविद्यालयों में लगभग 1.15 लाख छात्रों का दाखिला हो चुका है। पंजीकरण की संख्या 1.95 लाख पहुंच गई है। तिथि बढ़ाने से पहले इसकी संख्या 1.58 लाख थी। छात्रों और कई महाविद्यालयों की मांग पर तिथि को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed