{"_id":"624ddfe7d64eb20cca00af98","slug":"dowry-murder-woman-found-hanging-kasganj-news-agr529445389","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के नगला बंजारा में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बुधवार की सुबह बबली (24) पत्नी दीपक निवासी नगला बंजारा का शव घर में ही साड़ी के फंदे से लटका हुआ। उसके परिजनों ने देखा तो उनमें कोहराम मच गया। जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके मायके ग्राम डांडरा अतरौली जनपद अलीगढ़ दी गई। पुत्री की मौत की सूचना पाकर पिता महेश व अन्य परिजन भी नगला बंजरा पहुंच गए। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बबली की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। दहेज के लिए पति व अन्य ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई हैं। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता के द्वारा पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिल गई हैँ। रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।