{"_id":"69d47d9555621169a60f01ae","slug":"dowry-murder-accused-arrested-after-9-years-was-hiding-in-mumbai-to-escape-punishment-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस को नौ साल तक दिया चकमा; हत्यारोपी पति इस तरह हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस को नौ साल तक दिया चकमा; हत्यारोपी पति इस तरह हुआ गिरफ्तार
Tue, 07 Apr 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:14 AM IST
सार
आगरा में दहेज हत्या का आरोपी 9 साल तक फरार रहकर मुंबई के नागपाड़ा में छिपा हुआ था, जहां वह फैक्टरी में काम कर रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में काका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में नौ वर्ष पहले दहेज की मांग पूरी नहीं हाेने पर पत्नी की हत्या का आरोपी सजा के डर से मुंबई में छिप गया था। पुलिस ने उसे मुंबई के नागपाड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां एक फैक्टरी में काम कर रहा था। न्यायालय ने गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी को तलब किया था।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि 2017 में पत्नी की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जगनपुर निवासी कपिल उर्फ काका उर्फ अमन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित किया गया था। आरोपी को यह शक हो गया था कि उसे सजा सुनाई जा सकती है। सजा से बचने के लिए वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आरोपी का कोई मोबाइल नंबर पुलिस के पास नहीं था। अपने परिवार और ससुराल से उसका संबंध पहले से खत्म हो चुका था। पुलिस के लिए आरोपी की गिरफ्तारी चुनौती थी। इस पर थाना प्रभारी ने आरोपी के बच्चों की देखभाल करने वाले रिश्तेदार पर नजर रखनी शुरू की।
रिश्तेदार आरोपी से संबंध नहीं होने की बात कहता था। उसके मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखा था। आरोपी कपिल ने अपने बच्चों का हाल पूछने के लिए कॉल कर दिया। इसके बाद पुलिस को उसके मुंबई में छिपे होने की जानकारी हो गई। रविवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। मुंबई न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई। वहां से उसे आगरा लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।