फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry harassment, assault with intent to kill

Agra News: दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की नीयत से हमला

Wed, 11 Jan 2023 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment, assault with intent to kill
गंजडुंडवारा। एक महिला ने अपने ससुरालीजनों और अन्य के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तजापुर, सिढ़पुरा निवासी चंचल ने बताया कि उसका विवाह 22 जून 2004 को पवनेंद्र चौहान निवासी बरौठा, हरदुआगंज, अलीगढ़ के साथ हुआ। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली जन दहेज की मांग करने लगे। 10 दिसंबर 2022 को चंचल के पति और सास विमला देवी ने दहेज की मांग करते हुए उससे मारपीट की। दहेज देने से मना करने की बात पर पवनेंद्र ने गांव निवासी राधा शर्मा और निशा शर्मा को घर बुलाया और गला घोंटने की कोशिश की, संयोग से उसी दौरान विवाहिता के जेठ की बेटी पहुंची और गला दबाते देख चीखी, आवाज सुन आसपास के लोग आ गए। ससुरालीजनों आनन फानन में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उपचार के बाद उसे मायके ले गए। 15 दिसंबर 2022 को उसके पति दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मायके आएं और उसे ससुराल ले जाने की बात कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज और मारपीट की। थानाध्यक्ष महिला थाना साधना सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed