{"_id":"611e8a938ebc3e79f46efbf1","slug":"dowry-demand-not-fulfilled-woman-murdered-agra-news-agr5042578142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पूरी हुई दहेज की मांग, महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पूरी हुई दहेज की मांग, महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका शव मिला। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मैनपुरी के थाना घिरौर के गांव नगला आसे निवासी नेहा का विवाह करीब ढाई साल पूर्व दक्षिण क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी अतुल के साथ हुआ था। नेहा के परिवारीजनों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार को नेहा का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला और ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने नेहा के शव को फंदे से नीचे उतारा। नेहा की मौत की खबर पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।